Beautiful Intezaar Shayari in Hindi That Touches the Heart

किसी का इंतजार करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। जब इंतजार किसी के प्यार का हो, तो वह और भी मुश्किल भरा और दिल को छू लेने वाला हो जाता है। हर पल बस उसी का ख्याल आता है, हर धड़कन में उसकी याद बसती है। इस पोस्ट में हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन Intezaar Shayari in Hindi तैयार की हैं, जिन्हें आप अपने प्यार या किसी खास इंसान को भेजकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

Intezaar Shayari

कितने लफ्ज़ों में लिखूँ मैं अपने इंतजार को तुम्हें,
बेजुबां है इश्क मेरा ढूँढता है खामोशी से तुझे !

कल भी तुम्हारा इंतजार था,
आज भी तुम्हारा इंतजार है,
और हमेशा तुम्हारा ही इंतजार रहेगा !

कितने अनमोल होते हैं अपनों के रिश्ते,
कोई याद ना करे तो भी इंतजार रहता है !

हर इंतजार का अहसास,
बहुत ही खूबसूरत होता है !

उम्मीद भी बड़े कमाल की चीज होती है,
सब्र गिरवी रख इंतजार थमा देती है !

बेचैनी प्यार से ज्यादा किसी के,
इंतजार में होती है !

इंतजार में जो मजा है, वो दीदार में कहाँ !

मुझे इंतजार था तेरे हर इकरार का,
पर वो इंतजार, इंतजार रह गया !

Read also this article: Heartbreaking Dhokebaaz Shayari in Hindi for Betrayal and Pain

Shayari on Intezaar

वो इंतजार भी क्या जिसमें कोई बेसब्री ना हो,
वो प्यार भी क्या जिसमें कोई दिलचस्पी ना हो !

एक उम्र गुजर चुकी है,
तेरे इंतजार में कि
अब तो आंखें भी थक गई हैं,
तेरे इंतजार में !!

तेरी यादों में अब यह दिन नहीं काट सकते,
आ भी जाओ अभी इंतजार के पल,
नहीं कट सकते !

शाक से टूटे पत्तों की तरह है हम जो,
बस इंतजार कर रहे हैं बसंत के आने का !

हर इंतजार का अहसास,
बहुत ही खूबसूरत होता है !

उम्मीद भी बड़े कमाल की चीज होती है,
सब्र गिरवी रख इंतजार थमा देती है !

यह दिल चाहता है उसे बेशुमार प्यार करना,
उसके साथ कुछ प्यार के बातें करना,
नसीब में लिखा है सिर्फ उसका इंतजार करना !

ये जो पलकों पे है खुमार आप का,
हाँ इसी को कहते हैं इंतजार यार का !

Read also this article: Paisa Shayari in Hindi About Money and Life

Intezaar Shayari in Hindi

यूँ पलकें बिछाकर तुम्हारा इंतजार करते हैं,
तेरे लौटने की दुआ रोज हम रब से करते हैं !

अगर आप अपने प्रेम जीवन में खुश रहना चाहते हैं,
तो आपको इंतजार करना सीखना होगा !

मेरे दिल में फिर कोई दूसरा कभी नहीं आया,
मुझे भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का !

कब आ रहे हो मुलाकात के लिये,
हमने चाँद रोका है एक रात के लिये !

काश कोई मुझे बता दे कि वो मुझसे अभी भी,
प्यार करती है,
और क्या वो मेरा अभी भी इंतजार कर रही है !

गलत किया कि तेरे वादे पर ऐतबार किया,
तेरे बाद तो मैंने कयामत का इंतजार किया !

तुम एतबार की बात करते हो,
हमें तुम्हारे इंतजार से भी प्यार है !

कभी-कभी इंतजार के पल काटना,
इतना मुश्किल हो जाता है कि,
लगता है कि वक्त रुक सा गया है !

Read also this article: Best Truck Shayari for Drivers

Sad Intezaar Shayari

वह प्यार ही क्या,
जिसमें बेचैनी ना हो,
वह इंतजार ही क्या,
जिसमें सब्र ना हो !

हमने ये शाम चिरागों से सजा रखी है,
आपके इंतजार में पलके बिछा रखी हैं,
हवा टकरा रही है शमा से बार-बार,
और हमने शर्त इन हवाओं से लगा रखी है !

यूँ ही भटकते रहते हैं अरमान तुमसे मिलने के,
न ये दिल ठहरता हैं न तेरा इंतजार रुकता हैं !

आहिस्ता आहिस्ता धड़कन बढ़ने लगती है,
जब इंतजार की घड़ी कम होने लगती है !

तड़प कर देखो किसी की चाहत में,
पता चलेगा इंतजार क्या होता है,
यूँ ही मिल जाता बिना कोई तड़पे तो,
कैसे पता चलता कि प्यार क्या होता है !

उठा कर चूम ली है चंद मुरझाई हुई कलियाँ,
तुम न आये तो यूँ जश्न-ए-बहारां कर लिया मैंने !

न जाने कब का पहुँच भी चुका सर-ए-मंजिल,
वो शख्स जिस का हमें इंतजार राह में है !

Read also this article: Beautiful Good Night Shayari for a Peaceful Night and Sweet Dreams

Conclusion

Intezaar Shayari हमें यह सिखाती है कि प्यार और इंतजार दोनों ही दिल की गहराइयों से जुड़े हुए हैं। इंतजार में हर पल की तड़प और हर धड़कन की उम्मीद महसूस होती है। चाहे खुशी हो या दर्द, यह शायरी हमें यह याद दिलाती है कि इंतजार करने का अपना ही एक मजा और महत्व है। अपने प्रियजन के लिए यह इंतजार भावनाओं को और गहरा करता है। बेसब्री और धैर्य के संग यह इंतजार हमें प्यार का असली मतलब समझाता है। हर शेर में छुपी भावनाएँ हमारे दिल की कहानी बयान करती हैं। इंतजार करना मुश्किल है, लेकिन यही इंतजार प्यार को और भी खास बना देता है। इस पोस्ट की शायरियाँ पढ़कर आप अपने एहसासों को बयां कर सकते हैं और उन्हें अपने खास लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

Leave a Comment